Edition

सतना के 220 केवी उपकेंद्र में चोरी की कोशिश, 3 महिलाएं पकड़ी गईं; CCTV में गतिविधियां कैद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के 220 केवी उपकेंद्र में चोरी की कोशिश, 3 महिलाएं पकड़ी गईं; CCTV में गतिविधियां कैद…

सतना-सितपुरा स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन महिलाएं उपकेंद्र के 33 केवी यार्ड में पहुंच गईं। उनकी गतिविधियां कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। फुटेज देखने के बाद सतर्क हुए कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कंडक्टर और केबल चोरी की आशंका..जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं मंगलवार को उपकेंद्र के 33 केवी यार्ड में दाखिल हुई थीं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखा और मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। कर्मचारियों की सतर्कता से बिजली उपकरणों की चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।

डायल 112 की मदद से पुलिस को सौंपा…महिलाओं को पकड़ने के बाद कर्मचारियों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर नागौद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सहायक अभियंता ने थाने में दिया आवेदन….घटना के बाद एमपीपीटीसीएल सतना डिवीजन के कार्यपालन अभियंता की मौजूदगी में 220 केवी उपकेंद्र सतना के सहायक अभियंता ने नागौद थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रथम सूचना आवेदन दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद उपकेंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।

#SatnaNews #PowerSubstation #CCTVFootage #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!