Edition

पन्ना में नाबालिग की खरीद-फरोख्त और यौन शोषण का आरोप, महिला समेत दो गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में नाबालिग की खरीद-फरोख्त और यौन शोषण का आरोप, महिला समेत दो गिरफ्तार…

डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप, जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला; एक बाल अपचारी हिरासत में, एक आरोपी फरार

पन्ना। जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसकी खरीद-फरोख्त करने और जबरन देह व्यापार में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 16,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जनवरी में घर से ले जाने का आरोप….सलेहा थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के अनुसार, इस साल जनवरी में एक युवक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने उसका यौन शोषण किया और कुछ दिन बाद अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे डेढ़ लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।

कई लोगों के हाथों बेचे जाने की बात आई सामने….पुलिस के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति ने भी लड़की को जबरन अपने पास रखकर उसका शोषण किया। इसके बाद उसे कथित तौर पर एक महिला के हाथों बेच दिया गया। आरोप है कि महिला ने लड़की को गंगानगर (नकटी) गांव स्थित अपने ठिकाने पर बंधक बनाकर रखा।

पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की जाती थी और देह व्यापार से मिलने वाली रकम आरोपी अपने पास रखते थे। मामले में सामने आए आरोपों की जांच जारी है।

अगस्त में घर लौटी, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत…थाना प्रभारी ने बताया कि अगस्त में लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने सलेहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज…पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार महिला और दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में है।

थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के अनुसार, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

#PannaNews #CrimeNews #ChildProtection #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!