Edition

सुखबीर बादल ने NDA में जाने पर दिया बयान, बोले- भविष्य के बारे में नहीं जानता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में हर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह कोई पंडित नहीं हैं, लेकिन उनकी पार्टी पंजाब की दो मुख्य विरोधी पार्टियों, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, को छोड़कर बाकी सभी हमखियाली दलों के साथ गठबंधन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस बीच, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को एक बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है।

भारतीय किसान यूनियन कादिया ने आधिकारिक रूप से अकाली दल को चुनाव में समर्थन देने की घोषणा कर दी है। किसान नेता हरमीत सिंह कादिया ने बताया कि उनकी पार्टी के राजनीतिक विंग ने कई राजनीतिक दलों के नेताओं से किसानों के मुद्दों पर चर्चा की थी, लेकिन किसी ने ठोस भरोसा नहीं दिया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!