सतना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगवां, पिंडरा और उमरी क्षेत्र के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कुल 61,200 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दीपक सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मुन्नीलाल की टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल गर्ग, अमन गर्ग, सुनील जायसवाल, संदीप सिंह, रविन्द्र त्रिपाठी, नवीन चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, मयंक गर्ग, नागेन्द्र सिंह, ऋषि उर्फ पीयूष जायसवाल, राजा पाण्डेय, नवल पाण्डेय, प्रभाकर गौतम, रम्मू सोनी, छोटू हलवाई, गोलू मांझी, रोहित सेन, धर्मेन्द्र सोनी, नीरज चतुर्वेदी, भूपेन्द्र सिंह और अश्वनी पाण्डेय शामिल हैं।
पुलिस ने सभी 21 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद सतना जिले के मझगवां क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर तेज है। गिरफ्तार लोगों में भाजपा संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों और भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी के शामिल होने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, उनके संगठनात्मक पदों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश में हुई इस कार्रवाई के तार सतना जिले से जुड़ने के बाद अब स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।