सतना में अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत, माता-पिता समेत 4 गंभीर घायल….

सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 11:45 बजे महुआ डांडी बैरियर के आगे हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बाइक पर सवार था पूरा परिवार….जानकारी के अनुसार, पहाड़ीखेड़ा से कालिंजर की ओर जा रही बाइक पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे। महुआ डांडी बैरियर के आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में कार्तिक पाल (5), पिता श्रीकेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया….हादसे में आशाराम पाल (25), बिल्लों पाल (28), सतीश पाल (8) और शिवम पाल (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सभी घायल पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड के पास के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
#SatnaNews #RoadAccident #Baraundha #MaiharNews #RewanchalRoshni








