Edition

रीवा की मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, 119 हेक्टेयर जमीन और जुड़ेगी; जिराफ और जेब्रा भी आएंगे नजर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा की मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, 119 हेक्टेयर जमीन और जुड़ेगी; जिराफ और जेब्रा भी आएंगे नजर….

रीवा के मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी का विस्तार करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सफारी में करीब 119 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन जोड़ी जाएगी। विस्तार के बाद सफारी और चिड़ियाघर का कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा। यहां व्हाइट टाइगर सफारी के साथ विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी भी विकसित की जाएगी। योजना पूरी होने पर पर्यटक जिराफ और जेब्रा सहित कई वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में देख सकेंगे।

तीन अलग-अलग सफारी जोन होंगे विकसित…योजना के अनुसार, 25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर सफारी, 36 हेक्टेयर में विंध्य वन सफारी और 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी विकसित करने का प्रस्ताव है। शेष क्षेत्र में जिराफ, जेब्रा और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों के लिए व्यवस्था की जाएगी।

सफारी वाहन से देख सकेंगे वन्यजीवों की गतिविधियां…विस्तार योजना के तहत पर्यटक विशेष सफारी वाहनों से वन्यजीवों को खुले और प्राकृतिक वातावरण में विचरण करते देख सकेंगे। इससे पर्यटकों को जंगल सफारी जैसा अनुभव मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर जिराफ और जेब्रा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने की विस्तार योजना की समीक्षा…उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी पहुंचकर प्रस्तावित विस्तार योजना की समीक्षा की। उन्होंने सफारी के रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क और रेप्टाइल हाउस का भी निरीक्षण किया।

समीक्षा के दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विस्तार योजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

#RewaNews #MukundpurSafari #WildlifeTourism #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!