सतना। शहर में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 480 नशीली टैबलेट जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से Pyeevon Spas की 240-240 टैबलेट बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेची जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना स्तर पर अलग-अलग विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।








