Edition

चित्रकूट में 10 भैंस-पड़वा से भरी पिकअप जब्त, फतेहपुर के 2 युवक गिरफ्तार; 7.50 लाख का सामान बरामद…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में 10 भैंस-पड़वा से भरी पिकअप जब्त, फतेहपुर के 2 युवक गिरफ्तार; 7.50 लाख का सामान जब्त….

चित्रकूट। चित्रकूट पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए 10 भैंस और पड़वा से भरी पिकअप जब्त की है। पशुओं को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से फतेहपुर निवासी आलव (20) और सैफी (19) को गिरफ्तार किया है। जब्त वाहन और पशुओं की कुल कीमत 7.50 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी….

थाना प्रभारी नीलेश तिवारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र मिश्रा को सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक UP 71 BT 1046 में भैंस और पड़वा भरकर बगदरा घाटी के रास्ते फतेहपुर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गुप्त गोदावरी मोड़ पहुंची और वाहन का इंतजार करने लगी।

सती अनुसुइया मोड़ के पास पकड़ा वाहन…

पिकअप दिखाई देने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और सती अनुसुइया मोड़ के पास रोक लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

जांच के दौरान पिकअप में 10 भैंस और पड़वा ठूंसकर भरे मिले। पशुओं के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। आरोपियों ने खुद को पशु व्यापारी बताया, लेकिन वे परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई…

पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की है। जब्त पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपए और पशुओं की कीमत 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SEO Keywords: चित्रकूट पशु क्रूरता मामला, 10 भैंस पड़वा जब्त, पिकअप जब्त चित्रकूट, फतेहपुर के युवक गिरफ्तार, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, चित्रकूट पुलिस कार्रवाई

#Chitrakoot #AnimalCruelty #PoliceAction #UttarPradesh #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!