Edition

सतना में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने पर अधिकारी की पत्नी की मौत, रीवा के अस्पताल में तोड़ा दम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने पर अधिकारी की पत्नी की मौत, रीवा के अस्पताल में तोड़ा दम…

सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी दीपमाला सिंह (50) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें बुधवार शाम घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था।

अलमारी में बंदूक रखते समय चली गोली…प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में शस्त्र पूजा के बाद बुधवार शाम दीपमाला सिंह बंदूक को अलमारी में रख रही थीं। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रीवा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण…घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे में लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक मिली। किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे कांच बिखरे हुए थे। मौके पर खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है।

मौत के बाद मामले की जांच…घटना में महिला की मौत के बाद पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गोली चलने की परिस्थितियों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#SatnaNews #RewaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!