Edition

सतना में दुर्गा पंडाल और घर के बाहर फायरिंग-तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में दुर्गा पंडाल और घर के बाहर फायरिंग-तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी…

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी में दुर्गा पंडाल और एक घर के बाहर फायरिंग व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम हुई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, दो कारतूस, लाठी-डंडे और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

दुर्गा पंडाल में हवाई फायरिंग का आरोप….पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई थी। आरोप है कि आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से दुर्गा पंडाल पहुंचे, जहां गाली-गलौज करने के बाद हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले। इसके बाद एक घर के बाहर भी फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई।

दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए…

पुलिस ने अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू (28) और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी (28) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

दो फरार आरोपियों की तलाश जारी…वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

#SatnaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!