
पान की दुकान पर गुटखा मांगने को लेकर विवाद…जानकारी के अनुसार, साजन प्रजापति झाड़ू बनाने वाली कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह टिकुरिया टोला के लखन चौराहा स्थित एक पान की दुकान पर गुटखा लेने पहुंचा था। इसी दौरान शाहिद खान और बाबू खान भी वहां आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने साजन से गुटखा खिलाने के लिए कहा। साजन ने जब इससे इनकार किया, तो विवाद शुरू हो गया।
मारपीट के बाद चाकू से किया हमला…गुटखा खिलाने से मना करने पर दोनों युवकों ने कथित तौर पर साजन के साथ मारपीट की और इसी दौरान उसके पेट के पास चाकू से वार कर दिया। हमले में साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में रीवा रेफर….घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल साजन को सतना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया।
पहले भी मारपीट करने का आरोप….घायल साजन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि संबंधित युवक पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों शाहिद खान तथा बाबू खान की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के तथ्यों पर नजर बनी हुई है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #RewanchalRoshni









