Edition

BPL परिवारों के लिए जरूरी खबर, आधा लीटर तेल 15 और एक लीटर 30 रुपये में मिलेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़
 हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत नए निर्देश जारी किए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले और अत्याधिक जरूरतमंद राशन कार्डधारकों को अक्टूबर के कोटे का सरसों तेल 30 नवंबर तक मिलेगा। तय समय सीमा में राशन डिपो से तेल नहीं लेने पर कार्डधारक को पिछले महीने का लाभ नहीं मिलेगा।

तेल लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए डीलरों के पास भेजा जा रहा है। इस बार वितरण व्यवस्था में सरसों के तेल की मात्रा और दरें तय की गई हैं। लाभार्थियों को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये और एक लीटर के लिए 30 रुपये देने होंगे। डेढ़ लीटर तेल की कीमत 45 रुपये होगी।

हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि सभी जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को नए निर्देशों के अनुसार डिपो होल्डरों तक तेल का निर्धारित स्टाक पहुंचाने के लिए कह दिया गया है। लाभार्थियों को डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही तेल दिया जाएगा।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!