Edition

रीवा में पटाखे फोड़ने पर विवाद, पार्षद पति पर महिलाओं से मारपीट का आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में पटाखे फोड़ने पर विवाद, पार्षद पति पर महिलाओं से मारपीट का आरोप….

रीवा के समान थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पार्षद नम्रता सिंह के पति संजय सिंह ने महिलाओं और एक युवक के साथ डंडे से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद…पीड़ित पक्ष की महिला आरोही के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर लौटने के बाद परिवार के लोग बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पार्षद नम्रता सिंह और उनके पति ने पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि कहासुनी के बाद डंडे से मारपीट की गई, जिसमें आरोही, उनकी बड़ी बहन और देवर को चोटें आईं।

पार्षद पति ने भी लगाए आरोप…दूसरी तरफ पार्षद नम्रता सिंह और उनके पति संजय सिंह ने अलग पक्ष रखते हुए कहा कि संबंधित परिवार के लोग आधी रात को पटाखे फोड़कर मोहल्ले में अभद्रता कर रहे थे। शिकायत करने पहुंचने पर विवाद हुआ। संजय सिंह ने पुलिस को कई बार फोन करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया है।

लिखित शिकायत के आधार पर होगी जांच…समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!