Edition

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा गया, चंडीगढ़ पुलिस ने 3 को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल टीम ने एक इंटरस्टेट आर्म्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 देसी कट्टे, एक पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौलीजागर के अभिषेक (23), डड्डूमाजरा के विकास उर्फ ​​भट्टी (20) और मनीमाजरा के तैयब उर्फ ​​चेतन (20) के रूप में हुई है।

ऑपरेशन सेल के अनुसार, सबसे पहले 8 जून को पुलिस टीम ने अभिषेक को फेज-2 के पास से एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था और उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद 10 जून को ऑपरेशन सेल टीम ने डड्डूमाजरा के रहने वाले विकास को सेक्टर-43 में CTU वर्कशॉप के पीछे से गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ। अभिषेक की टिप-ऑफ पर ऑपरेशन सेल ने 15 जून को किशनगढ़ चौकी के पास स्लिप रोड से तैयब उर्फ ​​चेतन को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जांच दौरान सामने आया है कि आरोपी अभिषेक के खिलाफ 19 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें