Edition

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी जश्नप्रीत मुंबई से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमृतसर.

मैड संधू हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और वारदात में शामिल अन्य लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जोबनप्रीत की भूमिका शूटरों तक हथियार पहुंचाने, उन्हें आर्थिक मदद देने और वारदात को अंजाम देने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में सामने आई है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी  विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

तरनतारन में तीन फायरिंग की घटनाओं में भी भूमिका
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी ने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़े तीन फायरिंग मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन वारदातों के पीछे कौन लोग थे और क्या इनका संबंध किसी संगठित आपराधिक गिरोह से है। पुलिस अब आरोपी के संपर्कों, हथियारों की सप्लाई करने वालों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!