Edition

पन्ना में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालु रास महोत्सव में हुए शामिल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालु रास महोत्सव में हुए शामिल…

‘रास के रमइया’ के जयघोष से गूंज उठी पद्मावतीपुरी, चांदनी रात में श्रद्धालुओं ने रखी खीर; देश-विदेश से पहुंचे सुंदरसाथ

पन्ना। ऐतिहासिक पद्मावतीपुरी में अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। चांदनी रात में महामति श्री प्राणनाथ जी मंदिर के बंगला जी दरबार साहब से श्री राज जी महाराज की सवारी रासमंडल के लिए रवाना हुई। इस दौरान ‘रास के रमइया की जय’ और ‘श्री प्राणनाथ प्यारे की जय’ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में करीब 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

रातभर भजन-कीर्तन और रास में शामिल हुए श्रद्धालु…आराध्य का दिव्य सिंहासन लेकर पुजारी आगे बढ़े, तो उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रास में शामिल हुए। मंदिर परिसर के ब्रह्म चबूतरा पर रातभर धार्मिक समागम चला। मध्यरात्रि में हजारों सुंदरसाथ श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

चांदनी में रखी खीर, अमृत वर्षा की मान्यता….शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में अमृत वर्षा होने की धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के चलते लोगों ने अपने घरों की छतों पर खीर रखी और सुबह उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

देश-विदेश से पहुंचे सुंदरसाथ….महोत्सव में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। नेपाल, अमेरिका और कनाडा से भी सुंदरसाथ शामिल हुए। अलग-अलग भाषाओं और वेशभूषा के बीच श्रद्धालु एक साथ भजन-कीर्तन करते नजर आए। आयोजन के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

पंचमी तक चलेगा जागनी रास….श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, पांच दिवसीय महोत्सव श्री राज जी-श्यामा जी की अखंड रासलीला की स्मृति में आयोजित किया जाता है। रविवार को दिनभर वाणी गायन और धार्मिक चर्चा के कार्यक्रम हुए। देशभर से आए संतों ने महामति प्राणनाथ जी के संदेशों का वाचन किया। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, पंचमी तक जागनी रास की लीलाएं जारी रहेंगी।

जीतू पटवारी ने की पूजा-अर्चना…महोत्सव में पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पन्ना धाम धर्म और संप्रदाय के भेद से ऊपर उठकर प्रेम के माध्यम से लोगों को जोड़ने का संदेश देता है।

किशोर जू के अनन्य भक्त पूर्व सचिव राकेश रावेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यह महोत्सव पन्ना की प्राचीन परंपरा, भाईचारे और आस्था का प्रतीक है…..

#PannaNews #SharadPurnima #PrannathDham #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!