Edition

रीवा के न्यू बस स्टैंड पर फिर मारपीट, शराब दुकान के पास विवाद के बाद युवकों में चले लात-घूंसे..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा के न्यू बस स्टैंड पर फिर मारपीट, शराब दुकान के पास विवाद के बाद युवकों में चले लात-घूंसे….

रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित न्यू बस स्टैंड पर बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। शराब दुकान के पास किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एक-दूसरे के साथ लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं।

विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट…जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात शराब दुकान के पास युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

तीन दिन में दूसरी मारपीट की घटना…न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में तीन दिन पहले भी युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। कम समय में दूसरी ऐसी घटना सामने आने से बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले विवादों को लेकर चिंता बढ़ी है।

पुलिस करेगी युवकों की पहचान…समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!