Edition

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2027 में तीसरी बार सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 'अंगद के पांव' की तरह अडिग है। इसे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपसी मनमुटाव और सभी तरह की नाराजगी भूलकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुट जाएं।

प्रदेश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को इनवेस्टर समिट करने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश खुद देश का सबसे बड़ा 'इन्वेस्टर हब' बन चुका है। राज्य में 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर भी चुका है।

नोटबंदी के ठीक बाद यूपी में बनाई सरकार
अमित शाह ने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। चुनाव के दौरान नोटबंदी हुई थी और कई लोग कह रहे थे कि भाजपा चुनाव हार जाएगी। इसके बावजूद पार्टी ने 40 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप वही कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में 73 सीटें और विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जिताने में भूमिका निभाई थी। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी को यह सफलता मिली।

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा
अमित शाह ने कहा कि देश की राजनीति को प्रभावित करने वाले तीन बड़े राहु परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से 2026 के बीच इन बुराइयों को राजनीति से दूर करने का काम किया गया है।

शाह ने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी का यही राजनीतिक रवैया रहा तो आने वाले 30 साल तक भी कांग्रेस जीत नहीं पाएगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगले 30 साल तक भाजपा की सरकार रहने वाली है। इसका श्रेय उन्होंने देवतुल्य मतदाताओं को दिया।

खिलेश ने केवल अपनी गरीबी दूर की
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश बाबू, आप गरीबों की बात करते हैं, लेकिन जब आप सत्ता में थे तो आपने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, केवल अपनी गरीबी दूर करने का काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश भर में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का ऐतिहासिक काम किया है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!