Edition

सतना में सहकारी समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा, सुबह 5 बजे पहुंची टीम; आय से अधिक संपत्ति की जांच…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में सहकारी समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा, सुबह 5 बजे पहुंची टीम; आय से अधिक संपत्ति की जांच…

सतना जिले के नागौद क्षेत्र में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की रीवा टीम ने शनिवार सुबह आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की। टीम ने जसो थाना क्षेत्र के सिजहटी गांव में अमकुई सहकारी समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के निवास पर छापा मारा। टीम सुबह करीब 5 बजे उनके घर पहुंची और जांच शुरू की।

आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच…कार्रवाई के दौरान EOW की टीम घर में मौजूद संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों और आय के स्रोतों की पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच संभावित अंतर का पता लगाना है। इसके लिए संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

मौके पर सुरक्षा बल तैनात, कार्रवाई जारी….छापे के दौरान सुरक्षा बल भी मौके पर तैनात रहा। सुबह-सुबह हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल देखी गई। फिलहाल EOW की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संपत्ति और अन्य तथ्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#SatnaNews #EOWRaid #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #BreakingNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!