Edition

रीवा के नए बस स्टैंड पर दो दिन में दूसरी बार मारपीट, ऑटो किराए को लेकर चालक और सवारी भिड़े…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा के नए बस स्टैंड पर दो दिन में दूसरी बार मारपीट, ऑटो किराए को लेकर चालक और सवारी भिड़े…

रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार देर रात ऑटो किराए को लेकर चालक और सवारी के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे बस स्टैंड परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ऑटो किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद,जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात ऑटो के किराए को लेकर चालक और सवारी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान बस स्टैंड परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान इस ओर चला गया।

दो दिन में मारपीट की दूसरी घटना…नए बस स्टैंड में दो दिनों के भीतर मारपीट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार देर रात भी दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान भी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे।

पुलिस कर रही घटनाओं की जांच…लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां दिन के साथ रात में भी यात्रियों और बसों की आवाजाही बनी रहती है।

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी ली जा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!