Edition

धवारी स्टेडियम के नामकरण पर विवाद, रॉयल राजपूत संगठन कल सौंपेगा ज्ञापन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। धवारी स्टेडियम का नाम स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर यथावत रखने की मांग को लेकर रॉयल राजपूत संगठन मंगलवार, 27 अक्टूबर को नगर निगम सतना में ज्ञापन सौंपेगा। संगठन द्वारा सुबह 11:30 बजे कमिश्नर को ज्ञापन देकर स्टेडियम का नाम नहीं बदलने की मांग उठाई जाएगी।

संगठन का कहना है कि पूर्व महापौर ममता पांडे के कार्यकाल में धवारी स्टेडियम का नामकरण स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया गया था। अब नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को लेकर संगठन ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि पूर्व में तय नाम को यथावत रखा जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!