Edition

भाजपा कार्यकर्ता बनेंगे जनता की आवाज, समस्याओं का होगा निराकरण : जग्गा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजपुरा
भारतीय जन
ता पार्टी ने इलाका प्रभारी जगदीश जग्गा की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए गांव-गांव जग्गा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुन कर संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जग्गा बताया कि वे पिछले बीस वर्षों से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए नगर काउंसिल चुनावों में जनता की ओर से उन्हें अच्छा समर्थन मिला, जिसके बाद अब बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी उनसे संपर्क करना शुरू किया।

 ग्रामीणों ने उन्हें गांवों में बढ़ रही समस्याओं, कानून व्यवस्था की स्थिति, नशे के बढ़ते प्रकोप तथा अन्य जनहित के मुद्दों की ओर ध्यान देने की मांग की। जग्गा ने बताया कि लोगों की मांग और समस्याओं को देखते हुए भाजपा ने गांव-गांव जग्गा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतिदिन शाम 5 बजे से लेकर रात 8-9 बजे तक क्षेत्र के एक या दो गांवों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान गांवों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर रूपिंदर रूपी, प्रदीप नंदा, जसवीर जस्सी सहित अन्य मौजूद थे।

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें