सतना। चित्रकूट में चार दिनों तक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं सेवा कार्य करने के साथ विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी अब सतना विधानसभा क्षेत्र के रंगौली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, कंबल, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवारों ने राहत महसूस की। यह उनके सेवा कार्य का पांचवां दिन बताया गया है।










