सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय करन सिंह घोषी निवासी सकरिया, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

18 अक्टूबर को लापता हुई थी किशोरी…पुलिस के अनुसार, किशोरी 18 अक्टूबर को लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर रैगांव पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने अपहरण के करीब 24 घंटे के भीतर किशोरी को खोज निकाला।
पीड़िता के बयान के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं...जांच के दौरान आरोपी और किशोरी के बीच पहले से पहचान होने की बात सामने आई। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और उसे पन्ना जिले से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
#SatnaNews #PannaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni #CrimeNews #VindhyaNews









