Edition

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था कसेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव से डीएम-एसपी तक होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन से लेकर जिलों तक प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा और उसे चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की है।

28 एवं 29 नवंबर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से लेकर जिलों में तैनात शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिवों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के जिलाधिकारी- एसपी शामिल होंगे।

सरकार के कामकाज में तेजी का प्रयास
बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाना और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का आकलन करना माना जा रहा है।

विधानमंडल सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में जवाब देना होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।

बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जन शिकायतों के निष्पादन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

जिलों की विकास योजनाओं की देखेंगे स्‍थ‍िति‍
जिलों में चल रही योजनाओं की वास्तविक स्थिति और लंबित मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दे सकते हैं।

साथ ही जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा जा सकता है।

बैठक को विधानमंडल सत्र से पहले प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और सरकार की कार्यों में तेजी लाने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!