Edition

नागौद में खुला परिवार के साथ खुशियां बिताने का नया ठिकाना, गांव की मिट्टी की खुशबू से लेकर खेल और स्वाद का पूरा इंतजाम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। परिवार के साथ कुछ घंटे सुकून से बिताने, बच्चों को खेलाने और देसी स्वाद का आनंद लेने के लिए अब शहर से दूर किसी पर्यटन स्थल की तलाश जरूरी नहीं होगी। नागौद के उमरी रोड स्थित ग्राम गंगवारिया में निकुंज एडवेंचर एंड स्पोर्ट्स के रूप में एक ऐसा स्थान तैयार किया गया है, जहां एक ही परिसर में खान-पान, खेल, एडवेंचर और परिवार के साथ समय बिताने की सुविधाएं मिलती हैं।

…….. इस जगह की खासियत इसका माहौल है, आधुनिक सुविधाओं के बीच गांव जैसा अपनापन और प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है। ट्री हाउस कैफे, खुले में बैठने की व्यवस्था और देसी अंदाज का चौपाल रेस्टोरेंट इसे सामान्य कैफे और रेस्टोरेंट से अलग अनुभव देता है। यहां पारंपरिक चूल्हे के स्वाद वाली रोटी, देसी व्यंजन और राजवाड़ा शैली के भोजन की व्यवस्था का आकर्षण लोगों को ग्रामीण परिवेश की याद दिलाता है।

बच्चों और युवाओं के लिए भी यहां मनोरंजन के कई विकल्प हैं। बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन, पिकलबॉल, एटीवी और डर्ट बाइक राइड के साथ बच्चों के लिए ट्रैम्पोलिन, रिमोट जीप और बैटरी बाइक जैसी गतिविधियां रखी गई हैं। परिसर में कैरम, लूडो, जेेंगा और शतरंज जैसे इनडोर गेम्स भी उपलब्ध हैं।

परिवारों और समूहों के लिए अलग-अलग आउटिंग पैकेज तैयार किए जा सकते हैं। वहीं फिटनेस के लिए जिम की सुविधा भी उपलब्ध है। यानी बच्चों के खेल से लेकर युवाओं की एडवेंचर गतिविधियां और परिवार के साथ भोजन व बैठने तक, एक ही परिसर में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।

निकुंज की अवधारणा में सबसे खास बात यही है कि यहां खाना, खेल, प्रकृति और परिवार के साथ समय, चारों को एक साथ जोड़ा गया है।

ऐसे में यह नागौद और आसपास के लोगों के लिए परिवार के साथ छुट्टी या शाम बिताने का एक नया विकल्प बन सकता है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!