Edition

पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम, 10 गैलरी में दिखेगी हीरों की विरासत..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम, 10 गैलरी में दिखेगी हीरों की विरासत…

पन्ना में देश का पहला डायमंड म्यूजियम विकसित करने की तैयारी है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत का 19.39 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन केंद्र के रूप में तैयार करेगा। यहां 10 गैलरियों के जरिए पन्ना की हीरा संपदा, खनन के इतिहास और हीरों से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

कोहिनूर और टिफनी हीरे की प्रतिकृतियां होंगी प्रदर्शित…म्यूजियम में विश्वप्रसिद्ध कोहिनूर, टिफनी और लुकारा हीरों की प्रतिकृतियां रखी जाएंगी। पर्यटक वर्चुअल तकनीक के जरिए शाही हीरे और आभूषण पहनने का अनुभव भी ले सकेंगे और अपनी तस्वीर खिंचवा सकेंगे।

10 गैलरियों में खदानों के मॉडल, पुराने खनन उपकरण, बुंदेला राजवंश का इतिहास, हीरों की गुणवत्ता और प्रकाश का विज्ञान, किम्बरलाइट चट्टानों के नमूने तथा हीरों की कटिंग-पॉलिशिंग की प्रक्रिया दिखाई जाएगी। साथ ही हीरों के मूल्यांकन, नीलामी और सिंथेटिक हीरों की पहचान की जानकारी भी मिलेगी।

डायमंड पार्क में स्थापित होंगी 126 औद्योगिक इकाइयां…पन्ना के जनकपुर में 12.50 हेक्टेयर क्षेत्र में 12.65 करोड़ रुपए की लागत से डायमंड पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां हीरों की कटिंग, पॉलिशिंग और प्रसंस्करण से जुड़ी 126 औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की योजना है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनके माध्यम से करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

पांच साल में 11.92 करोड़ रुपए के हीरे जमा..पन्ना हीरा कार्यालय में पिछले पांच वर्षों के दौरान 938 कैरेट वजन के 415 हीरे जमा कराए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 11.92 करोड़ रुपए बताई गई है। वर्तमान में जिले में 269 उथली हीरा खदानें हैं। इसके अलावा एनएमडीसी की दो खदानें भी संचालित हैं।

#RewanchalRoshni #PannaNews #DiamondMuseum #MadhyaPradeshTourism #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!