Edition

मैहर के मतवारा गांव में एक महीने से बिजली गुल, ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला; पढ़ाई और सिंचाई प्रभावित..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर के मतवारा गांव में एक महीने से बिजली गुल, ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला; पढ़ाई और सिंचाई प्रभावित….

मैहर। मैहर जिले की ग्राम पंचायत मतवारा में पिछले करीब एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद अब तक उसे नहीं बदला गया। बिजली संकट से जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई करने में भी परेशानी हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

छात्राओं ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार…बिजली समस्या को लेकर गुरुवार को छात्राओं का एक वीडियो सामने आया। इसमें छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि बिजली नहीं मिलने के कारण वे परीक्षा में फेल होती हैं, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उनका कहना है कि बिजली के अभाव में रात में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है।

गेहूं की फसल की सिंचाई भी प्रभावित…ग्रामीण अंकित चौबे के मुताबिक, कुछ परिवार दूसरे ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं, लेकिन कई घरों में अब भी बिजली नहीं पहुंच रही है। बिजली नहीं होने से गेहूं की फसल में पलावा (सिंचाई) का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत…ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों के अनुसार, घुनवारा क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई की ओर से समस्या दूर करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

#RewanchalRoshni #MaiharNews #ElectricityProblem #SatnaNews #MadhyaPradeshNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!