Edition

फिरौती के लिए अपहरण मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल सस्पेंड, तीन साथियों के नाम आए सामने…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिरौती के लिए अपहरण मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल सस्पेंड, तीन साथियों के नाम आए सामने….

सतना। सतना में कार एजेंसी के सुपरवाइजर ऋषभ सिंह का चाकू की नोक पर अपहरण कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल विवेक सिंह को एसपी हंसराज सिंह ने निलंबित कर दिया है। पूछताछ में कांस्टेबल ने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, ऋषभ सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) और 309(6) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कांस्टेबल विवेक सिंह ने पूछताछ में बंटी उर्फ शिवेंद्र सिंह बघेल, उत्कर्ष बघेल और नारायण सिंह बघेल के नाम बताए हैं। तीनों अमरपाटन के निवासी बताए गए हैं।

2021 में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति…विवेक सिंह के पिता छविलाल सिंह पुलिस विभाग में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु के बाद विवेक को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसे 23 दिसंबर 2021 को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया था। विभिन्न थानों में पदस्थ रहने के बाद वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात था।

फोटोग्राफर से कैमरा लूटने के मामले में भी जांच…पुलिस अब कांस्टेबल और उसके साथियों की फोटोग्राफर से कैमरा लूटने की घटना में संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। मंगलवार रात अमरपाटन से लौट रहे पतेरी निवासी शुभम गौतम और रोहित सेन को चार बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया था। आरोपियों ने QR कोड के जरिए पैसे मंगाने की कोशिश की। रकम नहीं मिलने पर करीब ढाई लाख रुपए कीमत का कैमरा लूटकर फरार हो गए थे।

अपहरण और कैमरा लूट की दोनों घटनाओं में QR कोड के जरिए रकम वसूलने की कोशिश सामने आने के बाद पुलिस इनके बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है। एएसपी देहात प्रेमलाल कुर्वे ने भी दोनों मामलों की कड़ियां जोड़कर जांच कराने की बात कही है।

#RewanchalRoshni #SatnaCrime #SatnaNews #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!