Edition

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी प्रदूषण पर NGT सख्त, 103 होटल-आश्रमों को नोटिस जारी करने के निर्देश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी प्रदूषण पर NGT सख्त, 103 होटल-आश्रमों को नोटिस जारी करने के निर्देश…

सतना। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में बिना उपचारित गंदा पानी छोड़ने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रिब्यूनल ने होटल, धर्मशाला, आश्रम सहित 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सतना क्षेत्रीय कार्यालय से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है।

NGT की तीन सदस्यीय पीठ में जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, जस्टिस श्यो कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी शामिल हैं। पीठ ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ये निर्देश जारी किए।

STP अधूरा, नदी में पहुंच रहा दूषित पानी…प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 10 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदाकिनी नदी के लिए प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण निरीक्षण के दौरान जारी था और उसका संचालन शुरू नहीं हुआ था। इसके चलते घरेलू गंदे पानी के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई प्रतिष्ठानों से निकलने वाला दूषित पानी सीधे नदी में मिल रहा है।

प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई का ब्योरा मांगा…निरीक्षण के दौरान मंदाकिनी नदी और प्रमुख नालों से पानी के नमूने लिए गए थे। जांच में पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई थी। बोर्ड ने इसके पीछे मानसून के पानी और नदी की प्राकृतिक सफाई क्षमता को वजह बताया था।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना उपचारित सीवेज छोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने और अभियोजन की कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। अब बोर्ड को 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर उनके जवाब लेने और आगे की कार्रवाई की स्थिति NGT के सामने रखनी होगी।

#RewanchalRoshni #ChitrakootNews #MandakiniRiver #SatnaNews #NGTNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!