Edition

अदाणी समूह FY27 में करेगा 2.2 लाख करोड़ का निवेश, 1.3 लाख करोड़ रुपये कर्ज की जरूरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 

नई दिल्ली। विविध कारोबारों में सक्रिय अदाणी समूह का कैपिटल एक्सपेंडिचर चालू वित्त वर्ष में 41 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अदाणी समूह के पास सालाना 4.5 लाख करोड़ से पांच लाख करोड़ रुपये तक निवेश करने की वित्तीय क्षमता है, लेकिन जमीन पर इतनी बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की उसकी क्रियान्वयन क्षमता फिलहाल सीमित है।

सिंह ने बताया कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर केंद्रित समूह ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.56 लाख करोड़ रुपये, 2024-25 में 1.10 लाख करोड़ रुपये और 2023-24 में 80,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया था।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा कि समूह की योजना अपनी कुल पूंजी जरूरतों का 70-75 प्रतिशत घरेलू पूंजी बाजार से स्थायी आधार पर जुटाने की है।

1.3-1.4 लाख करोड़ के कर्ज की जरूरत
फिलहाल समूह के कुल कर्ज में घरेलू वित्तपोषण की हिस्सेदारी करीब 56 प्रतिशत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से धन जुटाने के बारे में सिंह ने कहा कि समूह वित्त वर्ष 2027-28 में डॉलर में सार्वजनिक बॉन्ड जारी करने पर विचार कर सकता है। इसमें 20 साल की अवधि वाले बॉन्ड भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समूह की कंपनियों पर करीब 60 करोड़ डॉलर का कर्ज परिपक्व होने वाला है। संबंधित कंपनियों के पास इसके पुनर्भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी है, हालांकि मौजूदा कर्ज की जगह कुछ नया कर्ज भी लिया जा सकता है।

सिंह के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में समूह की कर्ज लेने की जरूरत करीब 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये रहेगी और अगले वित्त वर्ष में भी यह लगभग इतनी ही रहने का अनुमान है।

धन जुटाने की लागत 2019 के मुकाबले करीब 1.8 प्रतिशत कम है।
उन्होंने बताया कि समूह का कुल सकल कर्ज करीब 3.2-3.3 लाख करोड़ रुपये है और शुद्ध कर्ज तथा कर-पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का अनुपात 2.8-3 गुना है। सिंह ने कहा कि भारत के व्यापार समझौतों से समूह के हवाईअड्डा और बंदरगाह कारोबार को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!