Edition

उचेहरा में कबाड़ के स्टॉक में भीषण आग, 6 घंटे बाद पाया काबू; सतना-मैहर से बुलाए गए दमकल वाहन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उचेहरा में कबाड़ के स्टॉक में भीषण आग, 6 घंटे बाद पाया काबू; सतना-मैहर से बुलाए गए दमकल वाहन…

सतना। सतना जिले के उचेहरा नगर में मैहर रोड स्थित कबाड़ के स्टॉक में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कबाड़ के साथ गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग पर काबू पाने में करीब 6 घंटे लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सतना और मैहर से चार दमकल वाहन बुलाने पड़े।

पुलिस के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 15 में बसहा तिराहे के पास रमेश चौरसिया का कबाड़ स्टॉक था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई और वहां रखा गृहस्थी का सामान भी इसकी चपेट में आ गया। आग से उठे धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन कुछ देर पानी डालने के बाद वाहन बंद हो गया। आग तेजी से फैलती देख थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सतना और मैहर से चार दमकल वाहन बुलाए गए। फायर टीम ने पानी और केमिकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

पोकलेन मशीन से तोड़ी गई परिसर की दीवार…परिसर के अंदरूनी हिस्से तक पहुंचने में फायर टीम को परेशानी हो रही थी। इसके बाद पोकलेन मशीन की मदद से दीवार तोड़ी गई, जिससे टीम अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर सकी। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से कबाड़ और गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, नगर परिषद का दमकल वाहन कुछ देर में बंद पड़ने के बाद अग्निशमन व्यवस्था और उसके रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

#RewanchalRoshni #UchehraNews #SatnaNews #FireIncident #MadhyaPradeshNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!