Edition

सतना में सूने घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी और औजार जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में सूने घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी और औजार जब्त…

सतना। कोलगवां थाना पुलिस ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोपाल कॉलोनी, टिकुरिया टोला निवासी गोलू उर्फ प्रमोद केवट (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की अंगूठी, पाना, पेंचकस और कटर जब्त किया है। चोरी में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, चमन चौक घूरडांग निवासी गिरीश कुमार श्रीवास्तव (51) 22 अक्टूबर को अपनी बीमार मां का इलाज कराने प्रयागराज गए थे। इस दौरान उनका घर करीब 24 दिनों तक बंद रहा। इसी बीच 14 नवंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

अगले दिन पड़ोसियों से सूचना मिलने पर गिरीश सतना पहुंचे और कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग…सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम नागभिरे ने गुरुवार शाम बदखर स्थित एक घर में दबिश दी। यहां से गोलू उर्फ प्रमोद केवट को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर सोने की अंगूठी और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार जब्त किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाकी गहने उसके साथी के पास हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #SatnaCrime #MadhyaPradeshNews #CrimeNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!