Edition

रामपुर बाघेलान में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 33 नए प्रकरण दर्ज; मैरिज गार्डन में मीटर बायपास कर हो रहा था इस्तेमाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर बाघेलान में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 33 नए प्रकरण दर्ज; मैरिज गार्डन में मीटर बायपास कर हो रहा था इस्तेमाल….

सतना। सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर विद्युत कंपनी ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 254 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर 43 पंचनामे तैयार किए गए और 33 नए प्रकरण दर्ज किए गए।

जांच के दौरान बरबसा स्थित श्री बजरंग वाटिका मैरिज गार्डन में बिजली चोरी का मामला सामने आया। यहां सिंगल फेस मीटर को बायपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की।

अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के नेतृत्व में टीम ने लामी, करही, सागौनी, सजहना, बेलहना, बड़ौरा, शिवपुरवा, चौरा, तपा, जमुना और कृष्णगढ़ सहित विभिन्न गांवों में जांच की।

तीन अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई…जांच के दौरान सीधे बिजली लाइन से कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। बकाया राशि के चलते कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली उपयोग करने वालों पर धारा 138 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामलों में धारा 126 के तहत पंचनामा तैयार किया गया।

विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन और बकाया बिल के बावजूद बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #RampurBaghelan #MadhyaPradeshNews #ElectricityTheft

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!