Edition

सीधी में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने समय रहते बचाया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने समय रहते बचाया…

सीधी। जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम भदौरा में बुधवार दोपहर एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से रीवा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद…जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी सुमन जायसवाल (38), पिता भीमसेन जायसवाल, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शराब पीकर घर पहुंचे थे। परिजनों ने उन्हें शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर नाराज होकर वह कमरे में चले गए और फांसी लगाने की कोशिश की।

परिजनों ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल…परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तुरंत रस्सी काटकर नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचा। एंबुलेंस कर्मी जितेंद्र विश्वकर्मा के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के समय युवक की हालत गंभीर थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

#SidhiNews #EmergencyResponse #MadhyaPradeshNews #HealthUpdate #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!