Edition

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, प्रबंधक नदारद, टोकन वाले किसानों की बढ़ी परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही.

खोडरी धान खरीदी केंद्र में लापरवाही और वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण धान खरीदी का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। केंद्र प्रबंधक की अनुपस्थिति में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को प्रभार नहीं सौंपा गया है।

ऐसे में केंद्र के कर्मचारी धान की खरीदी करने से हिचकिचा रहे हैं, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 13 किसान अपनी उपज बेचने के लिए ट्रैक्टरों में धान लोड कर खरीदी केंद्र के बाहर खड़े हैं। सुबह से इंतजार करने के बावजूद तौल शुरू न होने से किसानों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि प्रबंधक अवकाश पर हैं, तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

​जिम्मेदारों का तर्क
इस संबंध में खोडरी धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रबंधक नवीन साहू संभवतः मेडिकल लीव पर हैं। उनका प्रभाव किसी को भी प्रभार नहीं दिया जा सका है। हालांकि, उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जल्द ही व्यवस्था सुचारू होने की बात कही जा रही है, लेकिन जिन किसानों का टोकन कट चुका है, वे अपनी बारी का इंतजार करते हुए केंद्र के बाहर हैं.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!