Edition

सतना के अनंत राम जयपुरिया स्कूल में छात्राओं को दी कैंसर से बचाव की जानकारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सतना के अनंत राम जयपुरिया स्कूल में छात्राओं को दी कैंसर से बचाव की जानकारी…

सतना। नई दिशा फाउंडेशन सतना की ओर से अनंत राम जयपुरिया स्कूल में कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर और HPV संक्रमण के प्रति जागरूक करना तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा सनाड्या, वाइस प्रिंसिपल, मनीषा सिंह सहित शिक्षिकाएं रश्मि त्रिपाठी, शैली सिंह परिहार, स्नेहा विश्वकर्मा और आलिया मिराज उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्राओं ने भी जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर…नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि बेटियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर जांच और आवश्यक सावधानियों के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय रहते उठाए गए कदम कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नई दिशा फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

#SatnaNews #CancerAwareness #HPVAwareness #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!