दिल्ली में सतना की अमिती सिंह गहरवार ने बढ़ाया जिले का मान, इंडिया डांस ग्रैंड पिक्चर्स में हासिल किया तीसरा स्थान…

सतना। जिले की बाल नृत्य कलाकार अमिती सिंह गहरवार ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF-2026) के दौरान हुई ‘इंडियन डांस ग्रैंड पिक्चर्स’ प्रतियोगिता में अमिती ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से सतना में खुशी का माहौल है।
सेमी-क्लासिकल कैटेगरी में 25 कलाकारों ने लिया हिस्सा…जानकारी के अनुसार, इंडियन वर्ल्ड कल्चरल फोरम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की सेमी-क्लासिकल श्रेणी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 25 कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतिस्पर्धा में अमिती सिंह गहरवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन के लिए आयोजकों की ओर से उन्हें शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विट्स स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं अमिती…अमिती सिंह गहरवार सतना शहर के विट्स स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। उन्होंने नृत्य की शिक्षा नटराज एकेडमी की ईशा विश्वा से प्राप्त की है। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के जरिए उन्होंने नृत्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
परिवार और शिक्षकों में खुशी…अमिती सिंह गहरवार नगर निगम सतना के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र सिंह की भतीजी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर उनके परिवार और नृत्य प्रशिक्षक में खुशी है। उनकी यह उपलब्धि कम उम्र में कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
#SatnaNews #DanceCompetition #IITF2026 #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









