Edition

सतना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सूने घर में चोरी, गैस सिलेंडर से लेकर चांदी के सिक्के तक ले गए चोर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सूने घर में चोरी, गैस सिलेंडर से लेकर चांदी के सिक्के तक ले गए चोर…

सतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के कोरबरा गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गैस सिलेंडर, चांदी के सिक्के, अष्टधातु की प्रतिमा और घरेलू उपयोग का सामान ले गए। घटना के समय मकान मालिक मीना खरे मथुरा-वृंदावन गई हुई थीं। घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उचेहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वृंदावन गई थीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता…जानकारी के मुताबिक, कोरबरा गांव निवासी मीना खरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और घर में अकेली रहती हैं। मंगलवार को वह मथुरा-वृंदावन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

काम करने वाली महिला ने देखा टूटा ताला…मीना खरे के मुताबिक, उनके घर में काम करने वाली महिला जब वहां पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। उसने अपने पति को बुलाकर स्थिति दिखाई और इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मीना को घटना की जानकारी दी।

गुरुवार को जब मीना खरे घर लौटीं और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से कई घरेलू और कीमती सामान गायब मिले।

गैस सिलेंडर, चांदी के सिक्के और प्रतिमा ले गए चोर…मीना खरे के अनुसार, चोर घर से गैस सिलेंडर, अष्टधातु की छोटी प्रतिमा, प्रेस, चांदी के सिक्के, साईं बाबा का सिंहासन, तराजू, करीब 20 किलो शक्कर और खाना बनाने के बर्तन सहित अन्य सामान ले गए हैं।

पुलिस को दी लिखित शिकायत, संदिग्धों के नाम भी बताए…घटना के बाद मीना खरे ने गुरुवार को उचेहरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोरी गए सामान और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

#SatnaNews #UchehraNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!