Edition

सतना के सरकारी बालिका छात्रावास की वार्डन पर 4 छात्राओं से मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के सरकारी बालिका छात्रावास की वार्डन पर 4 छात्राओं से मारपीट का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल…

सतना। शहर के एक्सीलेंस स्कूल के पीछे स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रावास की वार्डन डॉ. संध्या सराफ पर चार छात्राओं के साथ मारपीट करने और घटना की जानकारी परिजनों को नहीं देने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। गुरुवार रात छात्राएं अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चारों छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है।

छात्रावास में विवाद के बाद वार्डन .ने बुलाया था कार्यालय..सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा के मुताबिक, छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात छात्रावास में कुछ छात्राओं के बीच विवाद हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुरुवार दोपहर वार्डन ने चार छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाया।

छात्राओं का आरोप है कि कार्यालय में पहले उन्हें डांटा गया और इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्डन ने इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को नहीं देने के लिए कहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचीं छात्राएं…छात्राओं ने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद चारों छात्राओं के परिजन छात्रावास पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, उस समय वार्डन वहां मौजूद नहीं थीं। उन्होंने वार्डन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इसके बाद गुरुवार रात परिजन चारों छात्राओं को लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया है।

एसडीएम ने जांच की बात कही…मामले की जानकारी एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया को भी दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छात्राओं और संबंधित वार्डन के बयान लिए जाएंगे। दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

फिलहाल छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#SatnaNews #GirlsHostel #MadhyaPradeshNews #EducationNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!