Edition

सतना के नैना-सगमनिया तालाब में मिला लापता बुजुर्ग का शव, एक महीने में डूबने से तीन मौतें..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना के नैना-सगमनिया तालाब में मिला लापता बुजुर्ग का शव, एक महीने में डूबने से तीन मौतें…

सतना। शहर के नैना-सगमनिया स्थित मछली पालन तालाब में गुरुवार देर शाम एक लापता बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रमा कोल के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया।

इस तालाब में करीब एक महीने के भीतर डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले दशहरे के दिन भी इसी तालाब में दो लोगों की जान गई थी।

दो दिन से लापता थे रमा कोल…जानकारी के मुताबिक, रमा कोल मंगलवार से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बुधवार को परिजनों ने बाबूपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार शाम ग्रामीणों ने तालाब में एक शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोलगवां थाना क्षेत्र की बाबूपुर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसे जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी मौत की वजह…बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम नागभिरे के मुताबिक, देर रात होने के कारण गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

दशहरे पर भी हुई थी दो लोगों की मौत…बताया गया है कि करीब एक महीने पहले दशहरे के दिन इसी तालाब में मछली पकड़ने गए मनसुखलाल कोल (57) और माइका कोल (51) की डूबने से मौत हो गई थी। उस समय सामने आई जानकारी के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए थे।

एक ही तालाब में कम समय के भीतर तीन लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #LocalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!