Edition

मुंबई के कलाकार अंश ने 1090 चौराहे पर आयोजित सांस्कृतिक सांझ में दर्शकों को झूमने पर किया विवश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
गोमती किनारे स्थित 1090 चौराहे पर लगी 'योगी की पाती' प्रदर्शनी में आमजन ने बुधवार को भी मुख्यमंत्री के संकल्प, संवाद व संवेदना की तस्वीर देखी। आमजन ने अपने शब्दों को कैनवास पर उतारकर मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की। वहीं 'रंग दे बसंती' ने 2017 के बाद 'डर से आजादी' की असली तस्वीर भी दिखाई। यहां बॉलीवुड, भोजपुरी व लोकगीतों की बयार बही। भोजपुरी लोकगायक एसपी चौहान ने अपने गीतों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों का बखान किया। वहीं मुंबई के कलाकार अंश ने भी श्रोताओं को खूब झूमने पर विवश किया।

युवाओं ने देखा 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश'
कार्यक्रम में वैशाली ने एकल गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। रंग दे बसंती के स्थानीय वालंटियर्स ने 2017 के पहले के समय और इसके बाद योगी सरकार में हुए उत्तर प्रदेश के सकारात्मक बदलाव को अपने गीत-नृत्य 'डर से आजादी' से आमजन तक पहुंचाया। खुशी एवं ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी, गुजराती, डांडिया आदि की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। ऑर्गन पर पप्पू, नाल पर अंगद राम शर्मा, पैड पर अन्नू ने संगत की।

केंद्र में पीएम मोदी, यूपी में सीएम योगी, भाजपा के सुंदर बा शासनवा हमरे यूपी में
लोकगायक एसपी चौहान ने भोजपुरी की खुशबू से श्रोताओं को जोड़ा। उन्होंने गणेश वंदना 'करी वंदना पूजीं तोहके-सुन ल श्री गणेश' से प्रारंभ किया। इसके बाद 'केंद्र में पीएम मोदी, यूपी में सीएम योगी, भाजपा के सुंदर बा शासनवा हमरे यूपी के' जरिये सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश की कहानी गीतों के माध्यम से बखान की गई। वहीं भारत से जे टकराई उ जाई अपने जान से के जरिये कलाकारों ने देशभक्ति की बयार बहाई। जइसे अमवा के मोजरा से रस चुवेला आदि गीत पर पूर्वांचल के लोगों को झूमा दिया।

अंश एंड टीम ने दी लाइव बैंड की प्रस्तुति
अंश एंड टीम ने लाइव बैंड की प्रस्तुति दी। मुंबई से आए गायक अंश ने बॉलीवुड गानों से 1090 चौराहे से गुजर रहे राहगीरों को भी रुकने पर विवश कर दिया। अंश ने उनकी तारीफ में कहें क्या- अल्फाज ही नहीं, धुरंधर मूवी, तुझको देखूं आदि गानों पर जेन जी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंश के साथ ऑर्गन पर आदित्य, ड्रम पर ऋषभ, गिटार पर शहनवाज ने संगत की।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!