Edition

यूथ एंड धर्म-2026 का 30 नवंबर को होगा आयोजन, मंत्री इन्दर सिंह परमार ने किया पोस्टर विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘वंदे मातरम् एवं युवा विमर्श’ थीम पर युवाओं में राष्ट्रबोध, सांस्कृतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता के विकास पर होगा मंथन

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को भोपाल निवास स्थित कार्यालय में प्रज्ञा प्रवाह, मध्यभारत प्रांत द्वारा प्राक् लोकमंथन के अंतर्गत आयोजित ‘यूथ एंड धर्म-2026’(द्वितीय संस्करण) के पोस्टर का विमोचन किया। यह आयोजन 30 नवंबर को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान-विज्ञान भवन में होगा। इसकी केंद्रीय थीम ‘वंदे मातरम् एवं युवा विमर्श’ है।

इस आयोजन में युवाओं को भारतीय चिंतन, सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्र के प्रति दायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर संवाद एवं विमर्श का अवसर मिलेगा। मुख्य वक्ता राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, प्रख्यात लेखक एवं विचारक पंकज सक्सेना तथा लेखिका एवं वक्ता अमी घनात्रा युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवा, विद्यार्थी एवं प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे।

प्रज्ञा प्रवाह के युवा आयाम प्रमुख अभिषेक शर्मा ने बताया कि युवा आयाम के सदस्यों ने मंत्री श्री परमार से भेंट कर उन्हें आयोजन में आमंत्रित किया तथा पोस्टर का विमोचन कराया। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के व्यवस्था एवं संपर्क प्रमुख गौरीशंकर यादव सहित युवा आयाम टोली के सदस्य उपस्थित थे।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!