Edition

मैहर में लापरवाही के आरोप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाई गईं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में लापरवाही के आरोप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाई गईं…

मैहर जिले के रामनगर विकासखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर-01 की कार्यकर्ता राजकुमारी मिश्रा को विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बिना सूचना गैरहाजिरी और पोषण ट्रैकर में लापरवाही के आरोप…प्रशासन के अनुसार, राजकुमारी मिश्रा के खिलाफ आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन नहीं करने, बिना सूचना और स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित रहने तथा पोषण ट्रैकर ऐप पर आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं करने की शिकायतें मिली थीं।

इसके अलावा उन पर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रक्रिया में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए थे।

नोटिस के जवाब के बाद हुई कार्रवाई…प्रशासन ने संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आदेश के मुताबिक, उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

सात दिन में कर सकती हैं अपील…जारी आदेश के अनुसार, राजकुमारी मिश्रा इस कार्रवाई के खिलाफ सात दिनों के भीतर पहली अपील जिला कलेक्टर मैहर के समक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं। इसके बाद दूसरी अपील रीवा संभाग के संभागीय आयुक्त (राजस्व) के समक्ष की जा सकती है।

#MaiharNews #AnganwadiNews #MadhyaPradeshNews #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!