Edition

गांधी सागर डैम से ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत, पंप्ड हाइड्रो परियोजना से बिजली उत्पादन क्षमता 20 गुना बढ़ाने की तैयारी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्टिनेशन कैबिनेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- एक ही जलराशि से बार-बार होगा बिजली उत्पादन, पानी की एक बूंद भी नहीं होगी व्यर्थ….

गांधी सागर। आजादी के बाद निर्मित गांधी सागर डैम अब मध्यप्रदेश में ऊर्जा उत्पादन की नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधी सागर की जलराशि के बेहतर उपयोग के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की नई तकनीक पर काम शुरू किया गया है। इसके माध्यम से बिजली उत्पादन की क्षमता लगभग 20 गुना तक बढ़ने की संभावना है और पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दो जलाशयों के बीच पानी का आवागमन कर एक ही जलराशि से बार-बार बिजली उत्पादन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अभिनव प्रयोग मध्यप्रदेश के साथ देश की बिजली उपलब्धता को भी मजबूत करेगा और अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।

पर्यटन और वन्य संपदा को भी मिलेगी नई पहचान…. गांधी सागर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, वन्य संपदा और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए यहां टेंट सिटी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र चीता परियोजना सहित विभिन्न वन्यजीवों और विलुप्तप्राय गिद्धों समेत अनेक पक्षी प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण है।

गांधी सागर डैम के समीप आयोजित डेस्टिनेशन कैबिनेट को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थल को प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्णयों का केंद्र बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

तीन साल में पूरा हुआ बड़ा काम….. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परियोजना को सामान्यतः पूरा होने में करीब दस वर्ष लग सकते थे, उसे लगभग तीन वर्ष में पूरा किया गया। पहाड़ी क्षेत्र में विशाल जलाशय का निर्माण अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और सरकार, मंत्रिपरिषद, अधिकारियों व पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से यह काम संभव हुआ है।

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!