Edition

मैहर में लापता 21 वर्षीय युवती का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में लापता 21 वर्षीय युवती का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस….

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में लापता 21 वर्षीय युवती का शव घर के पीछे स्थित कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती सोमवार सुबह से लापता थी। मंगलवार को परिजनों की तलाश और पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सोमवार सुबह घर से लापता हुई थी युवती…पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मीरा बाई कुशवाहा (21), पिता शारदा प्रसाद कुशवाहा, निवासी सोनाड़ी के रूप में हुई है। रविवार रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। सोमवार सुबह उसके पिता दुकान चले गए। बाद में परिजनों ने देखा कि मीरा घर पर मौजूद नहीं है।

परिजनों ने आसपास और गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार दोपहर उन्होंने रामनगर थाने पहुंचकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

घर के पीछे कुएं में मिला शव…गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पीछे बने कुएं में उसका शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#MaiharNews #RamNagarNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!