सतना, 17 नवंबर। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से आरटीओ रवि बरेलिया की मौजूदगी में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान करीब 50 स्कूली वाहनों की जांच की गई। बिना परमिट, बिना फिटनेस, एलपीजी से संचालित और ओवरलोड पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर 11 स्कूली वैन जब्त कर यातायात थाने में खड़ी कराई गईं। वहीं अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 22,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी पूनम रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।










