Edition

शास्त्री मार्केट में प्रधान की मनमानी पर एक्शन, अस्थायी बूथों को नगर निगम ने हटाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. बिना नगर निगम की मंजूरी सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट की पार्किंग में रखे गए अस्थायी बूथों पर एनफोर्समेंट विंग बुलडाेजर चलाया। ये बूथ मार्केट प्रधान मुकेश कोहल की ओर से बाहर से तैयार करवाकर यहां रखवाए गए थे।

बताया जा रहा है कि मार्केट को नए सिरे से बनाने की योजना के तहत इन अस्थायी बूथों की व्यवस्था की गई थी, ताकि निर्माण कार्य के दौरान दुकानदार इनमें अपना कारोबार जारी रख सकें। हालांकि, इस पूरी योजना को लेकर मार्केट के दुकानदारों में सहमति नहीं बन पाई और विरोध बढ़ने के बाद मामला निगम कमिश्नर तक पहुंच गया।

दुकानदारों में मचा हड़कंप
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन अमला जेसीबी और पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में आ पहुंचा। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 की मार्केट, सेक्टर-19 सदर बाजार, सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ है। इन मार्केट्स में वेंडरों ने जो अवैध कब्जे किए थे उनपर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हें जेसीबी मशीन की मदद से हटाया है। इस कार्रवाई से इन मार्केट्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए। लोहे के पाइपों से और प्लास्टिक डालकर जो अस्थायी (दुकानें) निर्माण किए गए थे उन्हें देर रात हटाया गया है। दुकानदार यहां पर अवैध तरीके से दुकान चला रहे थे, इन सबको नगर निगम रातों रात हटाने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 100 से ज्यादा वेंडर मौजूद रहे, जो निगम की कार्रवाई का गलत बता रहे थे। हालांकि पुलिस बल साथ में होने की वजह से कोई बड़ा विरोध नहीं हो पाया। सेक्टर-41 में वेंडरों का सामान भी जब्त किया गया है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!