Edition

सराफा बाजार की सुरक्षा पर पुलिस की नजर, व्यापारियों के साथ बैठक कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने संभाली सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों से किया सीधा संवाद…..

सतना। शहर के सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की और बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सीएसपी सतना मनीष त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक में थाना कोलगवां, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी तथा सराफा व्यापारी शामिल हुए।

बैठक में व्यापारियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं, सुझावों और बाजार में सामने आने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के साथ सराफा बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मौके पर देखा गया और व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली गई।

पुलिस के अनुसार बैठक और बाजार भ्रमण का उद्देश्य सराफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करना है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!