Edition

एसडीओपी कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमरपाटन। एसडीओपी कार्यालय अमरपाटन में सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने की। इसमें थाना अमरपाटन की थाना प्रभारी साधना कठेल सहित विवेचक और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

बैठक में थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, दर्ज अपराधों और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसडीओपी ने विवेचकों से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक प्रयास तेज करने को कहा गया। विवेचना में अनावश्यक देरी नहीं करने और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में आमजन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया गया।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!